Skip to main content

Posts

Showing posts from June, 2019

दिल कर रहा कि तेरी कोई "बात" लिख दूँ! "About You..!"

दिल कर रहा कि तेरी कोई " बात  " लिख दूँ    दिल कर रहा कि तेरी कोई   बात लिख दूँ,   दूर तो काफी रहे हैं, तू कहे तो  तेरा वो साथ   लिख दूँ; अंजाम का पता तो नहीं, इस कलम से वो आगाज  लिख दूँ; सफर-ए-ज़िन्दगी कट रही थी ऐसे, कैसे मिला तू वो इत्तेफाक  लिख दूँ; कहने को इतना है की क्या क्या कहें, इजाज़त हो तो बिख़रे अलफाज़ लिख दूँ; मोहब्बत की कसक हमेशा से थी,जो कह न सके वो छलकता जज़्बात  लिख दूँ; ऊंचाईंयाँ चूमने को भटकते रहे हम इस क़दर, कहो तो जेहन में पनपता वो  उन्माद लिख दूँ; उन शिखरों की ओर साथ बहुत चले  तो मगर, यादों में जो बसा है वो उतरता ढलान लिख दूँ; दिल की बात भी करते हैं हम, असल कहे तू तो धड़कन की आवाज़ लिख दूँ; एक चित मन हमेशा से रहा अपना, तेरी वजह से होता रहा वो भटकाव लिख दूँ; दिल कर रहा कि तेरी कोई बात    लिख दूँ |   -Pankaj Singh "Sahitya"