Skip to main content

शुरुआत- The Beginning



शुरुआत 


बीत रही थी वह एक लम्बी काली रात,
गुम जो हुयी वह थी सपनो की सौगात,
तलाश खुद की घूम कर हुयी अब फनाह,
पर खोज तो खत्म कभी होती नहीं,
रंग भरे ऑरोरा दिखा रहे रास्ते वहीं,
देख तो सही क्षितिज के उस पार,
मंजिलों की मजलिस हैं बाहें फैलाये,
उनकी चाहतें हैं  हिफाज़त में, 
तेरे लिए बनी हैं वो सहर की पासबाँ,
बेबसी से भरी है तेरे अक्स की दरकार,
उज़्र से बेख़बर बढ़ रहे क़ुर्ब,
एक नूर है रही तुम्हें पुकार,
उस ज़िबे सहर के वक्त  में, 
शुरू तो कर अपने कदम उस रौशन,
आफ़ताब की तरफ.....!    
                             
                                                                        - Pankaj Singh "Sahitya"

Popular posts from this blog

दिल कर रहा कि तेरी कोई "बात" लिख दूँ! "About You..!"

दिल कर रहा कि तेरी कोई " बात  " लिख दूँ    दिल कर रहा कि तेरी कोई   बात लिख दूँ,   दूर तो काफी रहे हैं, तू कहे तो  तेरा वो साथ   लिख दूँ; अंजाम का पता तो नहीं, इस कलम से वो आगाज  लिख दूँ; सफर-ए-ज़िन्दगी कट रही थी ऐसे, कैसे मिला तू वो इत्तेफाक  लिख दूँ; कहने को इतना है की क्या क्या कहें, इजाज़त हो तो बिख़रे अलफाज़ लिख दूँ; मोहब्बत की कसक हमेशा से थी,जो कह न सके वो छलकता जज़्बात  लिख दूँ; ऊंचाईंयाँ चूमने को भटकते रहे हम इस क़दर, कहो तो जेहन में पनपता वो  उन्माद लिख दूँ; उन शिखरों की ओर साथ बहुत चले  तो मगर, यादों में जो बसा है वो उतरता ढलान लिख दूँ; दिल की बात भी करते हैं हम, असल कहे तू तो धड़कन की आवाज़ लिख दूँ; एक चित मन हमेशा से रहा अपना, तेरी वजह से होता रहा वो भटकाव लिख दूँ; दिल कर रहा कि तेरी कोई बात    लिख दूँ |   -Pankaj Singh "Sahitya"

नाम थी ज़िन्दगी- "Book of Life"

  नाम   थी ज़िन्दगी   लिखनी   थी   किताब   नाम   थी ज़िन्दगी ; थे   पन्ने   बेहिसाब   नाम   थी  ज़िन्दगी साहस   की   पैमाइशें   मन   में   न   थी , सोच   भी   तनहा   ही   थी ,  विश्वास   का   भी   उन्वान   था , चेतक   सी   कल्पनाओ   पर   बैठा   मैं   प्रताप   था बचपन   का   था   ख्वाब ,  नाम   थी  ज़िन्दगी, लिखनी   थी   एक   किताब   नाम   थी  ज़िन्दगी।   तब   रुकावटों   के   ख्याल   न   थे , चहरे   पर   सिलवटें   से   सवाल   न   थे , अभी   अभी   बनी   हुयी   सड़क   जैसे रास्तों   पर   गड्ढों   के   निशाँ   भी   न   थे ; स्याही   से   भरी   थी   दवात,   नाम   थी   ज़िन्दगी, लिखनी   थी   वो   किताब ...

कुछ करना चाहता हूँ! - An Incomplete Desire.

कुछ करना चाहता हूँ   ज़िंदगी के पायदान पे जो खामोशियों का शोर था, कटते हुए राह-ए-गुज़र मे  कमजोरियों का ज़ोर था, उस शांत सागर के विध्वंस  को जगाना चाहता हूँ,     कुछ करना चाहता हूँ | किसी की भूख का निवाला,  किसी की प्यास का मैं प्याला,  किसी के घाव का मरहम,  टूटती राग का मैं सरगम,  अपने देश का मैं परचम,  होना चाहता हूँ | माँ, मैं कुछ तो करना चाहता हूँ | वो था जो हमसे छूट गया,  पाला था जो सपना टूट गया,  उस खेत की सूखी सतह पर  खुल कर बरसाना चाहता हूँ,   माँ, मैं कुछ करना चाहता हूँ |                                                                                                                ...